लखनऊ

अब अमेरिका को हथियार सप्लाई करेगा यूपी, जानें 100 साल बाद बनने वाली वेब्ले-455 की विशेषता

Export to America: 100 साल बाद यूपी से फिर 1.1 किलो वजनी वेब्ले-455 निकलेगी। भारत में वेब्ले ने स्याल मैन्यूफैक्चरर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
2 min read
Oct 22, 2024
Up news, america, weapons, weapons export, webley 455 co2 revolver, webley 455 mk vi, webley 455 mk 6, webley 455 revolver replica, webley 455, Lucknow News in Hindi, Latest Lucknow News in Hindi, Lucknow Hindi Samachar

Export to America: उत्तर प्रदेश जल्द ही अमेरिका को हथियार निर्यात करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां 100 साल बाद वेब्ले-455 रिवॉल्वर का निर्माण फिर से शुरू होगा।

अमेरिका ने दिए रिवाल्वर के ऑर्डर

इस प्राचीन हथियार को भारत में बनाने के लिए स्याल मैन्युफैक्चरर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया गया है, जो पहले ब्रिटेन में निर्मित होता था। अमेरिका ने हाल ही में इस रिवॉल्वर के 10,000 पीस का ऑर्डर दिया है। अमेरिका के अलावा साउथ अमेरिका, ब्राजील के अलावा यूरोप के 16 देशों में भी है।

इस हथियार को ईस्ट इंडिया कंपनी लाई थी भारत

वेब्ले रिवॉल्वर का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। ईस्ट इंडिया कंपनी जब भारत आई थी तब इस हथियार को यूरोप से अपने साथ लाई थी। हालांकि, भारत में 455 बोर रिवॉल्वर प्रतिबंधित है, लेकिन अमेरिका में इसकी भारी मांग देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेब्ले स्काट इंडिया के निदेशक मनिंदर स्याल के अनुसार, यूपी से पहली बार अमेरिका को 10,000 वेब्ले-455 रिवॉल्वर निर्यात किए जाएंगे। इसके लिए लाइसेंस जल्द ही जारी होगा, जो इस ऐतिहासिक हथियार के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करेगा।


1887 में शुरू हुआ इस हथियार का निर्माण

इस हथियार का निर्माण 1887 में शुरू हुआ था। ग्लोबल कंपनी वेब्ले पहली बार इसे बाजार में लेकर आई थी। इसका निर्माण 1924 तक हुआ। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। इस हथियार का इस्तेमाल दूसरे विश्व युद्ध में भी किया गया। अब एक बार फिर भारत में वेब्ले ने स्याल मैन्यूफैक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। कंपनी के निदेशक के मुताबिक, वेब्ले ने यूपी को अपना मुख्यालय बना लिया है। इसके निर्माण के साथ ही अमेरिका का बाजार भी अब भारत के लिए खुल गया है।

Published on:
22 Oct 2024 03:46 pm