रिपोर्ट में टॉप 10 गेमिंग ग्रोथ शहरों में एक भी बड़े शहर का नाम नहीं है। बीते साल यानी 2022 में भारत में 15 अरब से अधिक गेम डाउनलोड किए गए।
उत्तर प्रदेश के लोग ऑनलाइन खेम खेलने में सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के लोगों ने देश के अन्य राज्य के लोगों को पीछे छोड़ दिया। ऑनलाइन गेम में यूपी के लोगों ने सबसे ज्यादा लूडो और सांप सीढ़ी खेला। मोबाइल प्रीमियर लीग ने इंडिया मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट 2022 जारी की है।
यूपी में ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा लखनऊ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और गाजियाबाद में है। राज्य के 60 परसेंट गेम खेलने वाले इन्हीं 6 शहरों के लोग हैं। इंडिया मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट में लखनऊ वालों की गेमिंग स्किल की तारीफ हुई है। लखनऊ इससे पहले 2021 की रिपोर्ट में भी था।
गेम खेलने वालों की संख्या में इजाफा
भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स में लूडो डाइस, सांप और सीढ़ी, कैरम, फ्रूट डार्ट, ब्लॉक पजल और पोकर शामिल हैं। यूपी के बाद सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के मुकाबले 2022 में ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में मोबाइल गेम खेलने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ।
15 अरब से अधिक गेम डाउनलोड
साल 2021 में दिल्ली ऑनलाइन गेम खेलने में टॉप पर था। हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से इस बार आई रिपोर्ट में टॉप 10 गेमिंग ग्रोथ शहरों में एक भी बड़े शहर का नाम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत विश्व में मोबाइल पर गेम का सबसे बड़ा कंज्यूजर बन गया। बीते साल यानी 2022 में भारत में 15 अरब से अधिक गेम डाउनलोड किए गए।