लखनऊ

यूपी के लड़के से शादी करने के लिए बॉर्डर पार कर आई पाकिस्तानी लड़की

Pakistani girl married with UP boy: एक पाकिस्तानी लड़की जिसने सीमा पार कर यूपी के युवक से शादी की थी। उसे गिरफ्तार कर वापस भेज दिया गया है।

2 min read
Feb 22, 2023
Pakistani girl married with UP boy
पाकिस्तानी महिला का नाम इकरा जीवनी है, यूपी के युवक का नाम मुलायम सिंह है

बेंगलुरु पुलिस ने 19 साल पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला अपनी पहचान छुपाकर और शहर में अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस के अनुसार, “इकरा जीवनी नाम की महिला पिछले साल भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत आई थी। महिला की शादी उत्तर प्रदेश के सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से हुई है।

भारत-नेपाल सीमा पार करके भारत आए थे
पुलिस ने बताया, “एक गेमिंग ऐप के जरिए पाकिस्तानी महिला मुलायम सिंह मिली थी। दोनों में प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला भी कर लिया। इसके बाद वह कुछ महीने पहले नेपाल आ गई जहां उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद दोनों भारत-नेपाल सीमा पार करके भारत आ गए।”

पुलिस ने आगे बताया, “इसके बाद यादव ने इकरा जीवनी को बेंगलुरु ले आया, जहां वह एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और दंपति ने जुन्नासंद्रा में एक मकान किराए पर लिया। यादव ने इकरा जीवनी का नाम बदलकर रवा यादव रख दिया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी बताते हुए उसका आधार कार्ड भी बनवाया दिया।”

जानकारी जुटाई पुलिस फिर उनके घर पर छापा मारा
पुलिस ने बताया, “बाद में महिला ने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया। उसकी पहचान तब सामने आई जब खुफिया ब्यूरो ने इकरा जीवनी का पता लगाया, क्योंकि वह पाकिस्तान में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, जिससे देश का खुफिया विभाग सतर्क हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर छापा मारा।”

पुलिस ने बताया, “ उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इकरा जीवनी को बाद में FRRO यानि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बाद में उसे महिलाओं के लिए बने सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच भी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया, “ इकरा के पति मुलायम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के संबंध में विदेशी अधिनियम की प्रासंगिक धारा और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। मकान मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो पुलिस को अपने घर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में सूचित नहीं किए थे।

Published on:
22 Feb 2023 08:55 pm