Patanjali प्रोडक्ट्स से हो जाएं सावधान, शहद का सैम्पल हुआ फेल

Baba Ramdev का Patanjali शहद सहित 21 प्रोडक्ट के नमूने कसौटी पर खरे नहीं उतरे
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2017, 4:17 PM IST
Patanjali Honey
Patanjali Honey
लखनऊ. एक बार फिर Baba Ramdev के Patanjali के प्रोडक्ट्स के सैम्पल फेल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ महीने पूर्व पतंजलि सहित अन्य कंपनियों के अलग-अलग प्रोडक्ट्स के नमूने खाद्य विभाग ने लिए थे। जाँच के लिए 50 प्रोडक्ट्स के जमूने लिए गए थे जिनमें से 21 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन प्रोडक्ट्स में पतंजलि शहद भी शामिल हैं जिसे सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है।

50 में से 21 नमूने फेल

फरवरी से अप्रैल महीने के बीच पतंजलि सहित अन्य उत्पादों के 50 अलग-अलग सैम्पल लिए गए थे। मल्हौर के मां वैष्णो डिपार्टमेंटल स्टोर से पतंजलि शहद का भी नमूना लिया गया था। सभी नमूने जाँच के लिए लैब भेजे गए थे। लैब की जांच में पतंजलि शहद सहित 21 प्रोडक्ट के नमूने कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। जिन दुकानों से नमूने भरे गए हैं, उन्हें रिफरल लैब में जाने के लिए एक माह की मोहलत दी जाएगी।

दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना

अभिहित अधिकारी शशि पांडेय के मुताबिक एक महीने के भीतर जो दुकानदार अपील नहीं करेंगे, उनके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी। पतंजलि शहद के अलावा अन्य कंपनियों के लड्डू, मसाला, ड्रिंकिंग वाटर, नमकीन, बादाम, कुट्टू आटा, मिक्स दूध, मैदा, सब्जी मसाला, रिफाइंड, दही, गजक, दूध, बेसन, फ्रूट जूस के भी सैम्पल फेल हुए हैं।
Published on: