इस कोर्स के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक आवेदन

पीजी में 12 हजार के ऊपर पहुॅचा आवेदन, लॉ में सबसे ज्यादा आवेदन

less than 1 minute read
Jul 04, 2016
lucknow university lu
lucknow university
लखनऊ.
अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस समाप्त होने के बाद अब लविवि प्रशासन पीजी कोर्सेस में काउंसलिंग कराने को तैयार है। काउसंलिंग के पहले दिन ही ऑनलाइन आवेदकों में से 12265 आवेदकों ने आवेदन किया। वहीं आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन एलएलएम के लिए एक मात्र एलएलएम के लिए कुल 1540 आवेदकों ने आवेदन किया। वहीं वे अ यर्थी जो काउंसलिंग में किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हैं उन सभी को विवि प्रशासन की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है।


सब कैटेगरी में बैकवर्ड एवं ओबीसी कैटेगरी के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अन्य को एक ओर मौका दिया जा रहा है कि 8 जुलाई को अपने समस्त जरुरी दस्तावेजों को लेकर सुबह 10:30 से 1:00 बजे तक लविवि कैंपस में अपने आवेदन किए हुए विषयों के लिए काउंसलिंग कराने को तैयार रहे वहीं पीजी कोर्सेस में आवेदन की अन्तिम तिथि 15 जुलाई है। लविवि में पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए जुलाई 15 तक आवेदन का अंतिम मौका है।


पीजी कोर्सेस में करें आवेदन

- एडवांस डिप्लोमा क्लीनिक न्यूट्रीशन एंड डायट्स

- एडवांस डिप्लोमा फूड प्रोसेसिंग

- एडवांस डिप्लोमा इन फ्रे च

- एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन

- डिप्लोमा इन मराठी

- डिप्लोमा इन मॉडर्न अरेबिक

- डिप्लोमा इन फ्रेंच

- पीजी डिप्लोमा इन एप्लाईड ईथिक्स

- पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड गाइडेंस

-पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैब्लीटेशन

- पीजी डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक मीडिया

-पीजी डिप्लोमा इन हयूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट

- पीजी डिप्लोमा इन क्वालिटी मैनेजमेंट

-पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस

Published on:
04 Jul 2016 08:19 pm