लखनऊ

अमेठी में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल का पीएम पर हमला जारी

राफेल पर मचा बवाल..अमेठी में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल का पीएम पर हमला जारी.. पीएम को चोर कहने पर भड़के भाजपाई  

3 min read
Sep 25, 2018
अमेठी में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल का पीएम पर हमला जारी

लखनऊ/अमेठी. राफेल डील को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला तीखा होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी पर फिर से जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के जो काम हैं- राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी, इन सब में चोरी है। एक-कर कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं हैं, वो चोर हैं। राहुल ने अपने दौरे के पहले दिन भी पीएम मोदी पर हमला बोला था। उनके इस बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अमेठी में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी जब गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।

आपस में भीड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें

महागठबंधन से मुकाबले को बीजेपी का- मेरा बूथ-सबसे मजबूत


मुसाफिरखाना के वन विभाग के गेस्ट हाउस में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर जब राहुल गांधी गौरीगंज कलेक्ट्रेट के लिए निकले। वहां कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह पहले से मौजूद थे। कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपाइयों को देख वह भड़क उठे और उन्हें हटाने की जिद पर अड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम की दीपक सिंह से बहस भी हुई। भाजपा कार्यकर्ता बहस करने लगे और यही बहस भिड़ंत में बदल गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी फटकार कर दोनों को अलग किया। यह बवाल राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले हुआ।

राहुल का काफिला देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद व राहुल गांधी चोर है के नारे भी लगाये। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी व भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां ट्राली बैरियर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इससे पहले कलेक्ट्रेट मोड़ पर पुलिस को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिये पुलिस व प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। मोड़ पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ता राहुल वापस जाओ के नारे लगाते रहे, वहीं कांग्रेसी मोदी चोर है के नारे लगा रहे थे।


राहुल का पीएम पर हमला जारी

राहुल ने अपने दौरे के दूसरे दिन कहा 'पीएम मोदी ने खुद को देश का चौकीदार बताया था और इन्हीं चौकीदार ने देश की वायुसेना और युवाओं का पैसा अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे दिया, जिनपर विजय माल्या की तरह ही 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। मैंने देश के पीएम से सभी के सामने पूछा कि आपने अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया। लेकिन इस सवाल पर पीएम इधर उधर देखते रहे और मेरी आंख में आंख मिलाकर जवाब ना दे सके।'यह जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आया था, इसी ने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये पकड़ा दिए।

गेस्ट हाउस में की लोगों से मुलाकात

इससे पहले मुसाफिर खाना स्थित गेस्ट हाउस में राहुल बोले, ''अभी तो शुरुआत हुई है, अभी देखना मजा आएगा। आने वाले दो-तीन महीनों में ऐसा मजा दिखाएंगे आपको।नरेंद्र मोदी के जो काम हैं- राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स इन सब में चोरी है। एक-एक कर हम दिखा देंगे कि यह जो नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं हैं, नरेंद्र मोदी जी चोर हैं।'' राहुल गांधी ने मंगलवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। वहां से निकल कर वह गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद जगदीशपुर होते हुए लखनऊ रवाना हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के किसानों और छोटे व्यापाियों की सराहना की है। दरअसल, केरल में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए अमेठी के किसानों और छोटे दुकानदारों ने राहत अभियान में 2.57 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। राहुल गांधी ने ट्विट कर कहा है कि अमेठी जिले के छोटे कारोबारियों, किसानों व महिलाओं ने मुझे 2.57 लाख रुपये का चेक दिया है। यह धनराशि केवल बाढ़ पीड़ितों के लिए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कोश के लिए इनका काम अभी बाकि हैं।

(इनपुट- प्रशांत श्रीवास्तव व सतीश बरनवाल)

ये भी पढ़ें

अमित शाह का राहुल पर तंज: बोले उन्हें सपने देखने की आजादी, पर वोट कहां से मांगेंगे
Published on:
25 Sept 2018 05:18 pm
Also Read
View All