लखनऊ

सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, रोमांचक हुआ मुकाबला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन कर चुकीं पूनम सिन्हा के लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ने की बुधवार को औपचारिक घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Apr 17, 2019
rajnath singh
Rajnath singh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन कर चुकीं पूनम सिन्हा के लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ने की बुधवार को औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा यह पार्टी का फैसला है और लखनऊ में सपा व बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के मु्द्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने एक बयान दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा यह-

मंगलवार को राजनाथ सिंह के नामांकन दाखिल करने के दिन ही कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव ने पूनम सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी और लखनऊ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद इसी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में किसी ना किसी को चुनाव लड़ना पड़ता है। हम पूरे शिष्टाचार से चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ को यहाँ के शिष्ट आचार के लिए जाना जाता है और हम इसी लग्न से चुनाव लड़ेंगे। वे चुनाव लड़े, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।

कांग्रेस ने सपा की उम्मीदों पर फेरा पानी-

आपको बता दें कि पूनम सिन्हा मशहूर बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं। ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस पूनम सिन्हा का चुनाव में समर्थन करेगी, लेकिन कांग्रेस ने भी मंगलवार को ही लखनऊ से प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम का औपचारिक ऐलान कर इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

Published on:
17 Apr 2019 09:30 pm