लखनऊ

अखिलेश ने दिए अमेठी से उम्मीदवार उतारने के संकेत, बोले-यहां की दरिद्रता दूर करेंगे हम

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी बड़े लोगों को नहीं, बड़े दिलवालों को चुनेगा। यह बात अखिलेश यादव ने अमेठी दौरे के बाद कही है।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2023, 12:23 PM IST
Amethi Lok Sabha Seat 2024
अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अमेठी से अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार उतारने के संकेत दिए हैं। रविवार को अखिलेश यादव अमेठी दौरे पर गए थे। लौटने के बाद सोमवार को अखिलेश ने एक ट्वीट किया है।

अखिलेश ने लिखा, ‘‘अमेठी में गरीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा VIP जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं, बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।” इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अपने अमेठी के दौरे की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

कुछ दिनों पहले कहे थे चुनाव लड़ने की बात
अखिलेश यादव ने ये ट्वीट ऐसे वक्त में किया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने सपा गठबंधन में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

1998 में सपा ने पहली बार उतारा था प्रत्याशी
अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी उतारते हैं तो दो दशक के बाद चुनावी मैदान में सपा होगी। 1999 के बाद सपा ने अमेठी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। लेकिन अमेठी सीट पर अब कांग्रेस हार चुकी है और बीजेपी काबिज है। इसी को देखते हुए अखिलेश यादव आगामी 2024 में अमेठी सीट पर भी चुनाव लड़ने के संकेत दे रहे हैं।

सपा अपने गठन के बाद अमेठी लोकसभा सीट से सिर्फ 2 बार चुनाव लड़ी है। पहली बार 1998 में शिव प्रसाद कश्यप ने तो 1999 में कमरुज्जमा फौजी ने सपा से किस्मत आजमाई थी। इसके बाद से सपा ने कभी भी अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं उताराञ

Published on: