लखनऊ

School Summer Vacation : स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी गरर्मियों की छुट्टियां जानें

School Summer Vacation 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब होगी। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक परेशान हैं। कुछ निजी स्कूलों में छोटी कक्षा के बच्चों की छुट्टियां कर दी गई है। पर अभी ढेर सारे स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। पर अब इंतजार खत्म है। सिर्फ 8 दिन बाद स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।

3 min read
May 11, 2022
School Holidays in August 2022 : अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें
School Holidays in August 2022 : अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

School Holidays in May 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब होगी। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक परेशान हैं। इसके साथ ही सूबे में गरमी जमकर पड़ रही है। इसलिए भी अभिभावक चिंतित है कि, गरमी की वजह से कहीं बच्चों को कुछ न हो जाए, इसलिए छुट्टियां जल्द हो जाएं तो बहुत अच्छा है। कुछ निजी स्कूलों में छोटी कक्षा के बच्चों की छुट्टियां कर दी गई है। पर अभी ढेर सारे स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। पर अब इंतजार खत्म है। सिर्फ 8 दिन बाद स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2022 में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। पूरे 41 दिन स्कूल बंद रहेगा। 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 1 जुलाई से स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेगा। दोपहर 2 बजे तक शिक्षण कार्य होगा। तो नई व्यवस्था के अनुसार, ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। बस तैयार हो जाएंं 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा।

स्कूलों की छुट्टियों 2022 का कैलेंडर जारी

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2022 में स्कूलों में 119 दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उसका ब्यौरा कुछ इस तरह है। एक तो इस बार रविवार को आठ बड़े पर्व पड़े रहे हैं जिनकी छुट्टियां नहीं मिलेंगी। रविवार के पर्वों को शामिल करते हुए साल में 75 दिन अवकाश रहेगा। इसमें शीतकालीन और ग्रीष्कालीन के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य 44 रविवार की छुट्टियां हैं। अन्य रविवार को सम्मिलित करने पर कुल 119 दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। छुट्टियों का कैलेंडर दिसम्बर माह में जारी किया गया था।

मई सिर्फ 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल

मई 2022 में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। यानि की मई माह में स्कूलों की कितने दिन की छुट्टियां होगी। तो इस सवाल का जवाब हमारे पास है। मई महीने में 7 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जिसमें एक मई मजदूर दिवस, 2 मई महर्षि जयंती और 3 मई ईद उल फितर और 8 मई रविवार की छुट्टी खत्म हो गई। अब सिर्फ चार रविवार की ही छुट्टियां बाकी हैं। फिर 21 मई गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। जो 30 जून तक चलेगी। तो आज 11 मई को देखा जाए तो अब मई सिर्फ 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

इन पर्व पर नहीं बंद होंगे स्कूल

रविवार को पड़ने वाले पर्वों में अब 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद, बारावफात/ महर्षि बाल्मीकि जयंती, 23 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर को छठ पूजा पर्व एवं 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं।

पांच बार दो दिन लगातार बंद होगा स्कूल

जहां एक तरफ नुकसान है तो एक तरफ फायदा भी होने वाला है। रविवार के आगे या पीछे पड़ रहे पर्व की वजह से लगातार दो दिन छुट्टी का लाभ भी मिलेगा। इन पर्वों में बुद्ध पूर्णिमा 16 मई सोमवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त सोमवार, चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर शनिवार, दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार, सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मतिथि/आचार्य नरेंद्र देव जयंती 31 अक्टूबर सोमवार शामिल है। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी की ओर से घोषित अवकाश देय होगा।

महिला शिक्षकों के लिए अवकाश

हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश सिर्फ शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वीकृत किया गया है।

Published on:
11 May 2022 09:28 pm
Also Read
View All
मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप