लखनऊ

School Holidays in July 2022 : जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

School Holidays in 2022 जून माह बीत गया है। और एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। अब बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में ग्रीष्मावकाश खत्म हो गया है। पर एक सवाल शिक्षकों और बच्चों के मन में है कि, जुलाई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। यानि की जुलाई माह में स्कूलों की कितने दिन की छुट्टियां होगी। तो जानिए की जुलाई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

2 min read
Jun 30, 2022
School Holidays in August 2022 : अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

School Holidays in July जून माह बीत गया है। और एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। कुछ स्कूल खुल भी गए हैं। अब बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में ग्रीष्मावकाश खत्म हो गया है। और बच्चे स्कूल आने की तैयारी कर रहे हैं। पर एक सवाल शिक्षकों और बच्चों के मन में है कि, जुलाई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। यानि की जुलाई माह में स्कूलों की कितने दिन की छुट्टियां होगी। तो जानिए की जुलाई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। जुलाई में कुल छह दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें पांच रविवार शामिल हैं। और एक बकरीद की छुट्टी है। बकरीद रविवार को पड़ेगा तो जुलाई में स्कूल कुल पांच दिन ही बंद रहेंगे।

रविवार को 5 छुट्टियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, 2022 में 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश जारी किए गए हैं। यानि कुल मिलाकर 53 दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 2022 में 5 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। रविवार को पड़ने वाली इन पांच छुट्टियों में रामनवनी 10 अप्रैल की छुट्टी बीत चुकी है। बकरीद रविवार 10 जुलाई को पड़ेगा। गाँधी जयंती यानि 2 अक्टूबर, बरावफात 9 अक्टूबर और क्रिसमस यानि 25 दिसंबर ये सभी रविवार के दिन ही पड़ रहे हैं।

जुलाई में पड़ने वाली छुट्टियां

10 जुलाई (रविवार) - बकरीद

पर रविवार को छुट्टी होने की वजह से इस का फायदा नहीं मिल सकेगा।

जुलाई माह में पांच रविवार -

3 जुलाई
10 जुलाई
17 जुलाई
24 जुलाई
31 जुलाई ।

दीपावली पर्व पर मिलेंगी खूब छुट्टियां

दीपावली के पर्व पर खूब छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही 24 अक्टूबर को दीपावली मनाने के अगले दिन ऑफिस जाना होगा। यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में अवकाश का जिक्र है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा 25 को न होकर 26 अक्टूबर को पड़ेगा। इसलिए दिवाली के अगले दिन दफ्तर खुला रहेगा। कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन 12 अगस्त, जन्माष्टमी 18 अगस्त, दशहरा 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, भैया दूज 27 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर को पड़ेगा।

Published on:
30 Jun 2022 11:16 pm
Also Read
View All