लखनऊ

जनाक्रोश रैली में शिवपाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, हैरान मुलायम सिंह यादव ने मंच से कह दी यह बात

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जनाक्रोश रैली में प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी समर्थक पहुंचे। इस जनाक्रोश रैली में जिस तरह की उम्मीद लगाई जा रही थी, नजारा उससे भी शानदार दिखा.

2 min read
Dec 09, 2018
Mulayam

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जनाक्रोश रैली में प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी समर्थक पहुंचे। इस जनाक्रोश रैली में जिस तरह की उम्मीद लगाई जा रही थी, नजारा उससे भी शानदार दिखा। लाखों में भीड़ में जुटे लोगों ने इस रैली को वैसी ही भव्यता प्रदान की जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा था। अचानक इस रैली में पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने भी यह माना और मंच से इसको लेकर बयान भी दिया।

लाखों की भीड़ पहुंची जनाक्रोश रैली में-

सुबह से ही पार्टी समर्थकों का जनाक्रोश रैली में आना शुरू हो गया था। और देखते ही देखते दोपहर तक मैदान लोगों से खचा खच भर गया था। अलग-अलग जिलों से लोग गाड़ियों में भर-भर कर यहां आए थे। शिवपाल यादव ने आखिरकार अपना शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे सभी दलों में हड़कंप भी मचना लाजमी है। बताया जा रहा है कि शिवपाल की इस रैली ने राजा भैया की इसी मैदान में हुई रैली की बराबरी कर ली है। हालांकि शिवपाल की उनसे आगे निकलने की चाह थी। पीएम मोदी के बाद राजा भैया और शिवपाल की रैलियों ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह जनसभा मायावती से भी बड़ी निकली।

मुलायम सिंह यादव भी हुए हैरान-

मुलायम सिंह यादव भी इतनी बड़ा संख्या में लोगों को देख हैरान थे। उन्होंने अपने बयान में इतनी बड़ी सभा आज तक लखनऊ में नहीं हुई है, जितनी बड़ी आज शिवपाल की सभा हुई है। आप सभी का हम स्वागत करते हैं और सभी को धन्यवाद देते हैं। जब भी सभा हो तो जरूर सुनने जाना और अच्छी बातें सीखना।

Published on:
09 Dec 2018 04:49 pm
Also Read
View All