लखनऊ

पूनम सिन्हा का रोड शो शुरू, सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

बॉलीवुड में 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक देखने के लिए लखनऊ में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
2 min read
May 03, 2019
Sonakshi
Sonakshi

लखनऊ. बॉलीवुड में 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक देखने के लिए लखनऊ में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए प्रचार प्रसार करने लखनऊ पहुंची सोनाक्षी सफेद प्रिटेंग सूट और चेहरे पर सनग्लासेज लगाकर सपा के चुनावी रथ पर सवार हुईं। लखनऊ जीपीओ से उनका रोड शो शुरू हो चुका है। उनके साथ मां पूनम सिन्हा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मौजूद हैं।

यहां-यहां से निकल रहा रोड शो-

पूनम सिन्हा का रोड शो हजरतगंज चौराहे से शुरू हो चुका है। और मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त होगा।

हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन-

रोड शो के दौरान लखनऊ वासियों का प्यार देख सोनाक्षी सिन्हा ने कभी हाथ हिलाकर तो तभी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। काफिला जहां-जहां से गुजरता जा रहा है, वहां-वहां से लोग भारी संख्या में उसके साथ जुड़ रहे हैं और सोनाक्षी की एक झलक पाने की कोशश कर रहे हैं।

यादगार बन रहा यह रोड शो-

पहले शत्रुघ्न सिन्हा और अब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के शामिल होने से रोड शो यादगार होता दिख रहा है। फिल्म दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पहली बार लखनऊ आई है। पूनम सिन्हा के सपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही उनके यहां चुनाव प्रचार करने की चर्चा जोरों पर थी। खुद पूनम इस ओर संकेत कर चुकी थीं और आखिरकार वैसा ही हुआ।

Updated on:
03 May 2019 05:23 pm
Published on:
03 May 2019 05:23 pm