लखनऊ

कल्बे जव्वाद को मिली धमकी, लखनऊ में होगी आतंकी वारदात

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद को फ़ोन पर धमकी मिली है।
2 min read
Feb 24, 2018
Feature image

लखनऊ. शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद को फ़ोन पर धमकी मिली है। लखनऊ में 24 मार्च को आतंकवाद के खिलाफ आयोजित होने जा रहे शिया-सुन्नी सम्मेलन को लेकर लेकर धमकी मिली है। मौलाना कल्बे जव्वाद को धमकी देकर सम्मेलन में आतंकवाद और बहावियो पर न बोलने की चेतावनी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कल्वे जव्वाद ने लखनऊ के चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

24 मार्च को होना है सम्मेलन

बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ में 24 मार्च को एक सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसके आयोजन में मुख्य भूमिका कल्वे जव्वाद निभा रहे हैं। इस सम्मेलन में आतंकवाद और कटटरपंथ पर चर्चा होनी है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि फोन कॉल पर मिली धमकी में कहा गया है कि यदि आतंकवाद और वहाबियों के खिलाफ उन्होंने सम्मेलन में कुछ भी बोला तो लखनऊ में असल में आतंकी घटना को अंजाम दिया जाएगा।

नहीं स्थगित होगा सम्मेलन

मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी और आतंकवाद के खिलाफ होने जा रहा सम्मेलन स्थगित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Published on:
24 Feb 2018 02:00 pm