लखनऊ

टिकटॉक पर पहले की दोस्ती फिर मिलने लखनऊ आई 13 साल की लड़की

टिकटॉक पर पहले की दोस्ती फिर मिलने लखनऊ आई 13 साल की लड़की
less than 1 minute read
• •
Nov 25, 2019
युवा सावधानी से करें मोबाइल का इस्तेमाल
युवा सावधानी से करें मोबाइल का इस्तेमाल

लखनऊ। राजधानी के एक युवक से नोएडा की एक 13 साल की लड़की की टिकटॉक में दोस्ती होती है और फिर दोस्ती इस हद तक बढ़ जाती है कि लड़की उससे मिलने लखनऊ भाग आती है। गनीमत यह रही कि जीआरपी ने उन्हें देख लिया और लखनऊ स्टेशन पर उसे पकड़ लिया।


हुआ यूं कि नोएडा निवासी माता-पिता ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नाबालिग बेटी को स्मार्टफोन खरीदकर दिया। हालांकि किशोरी पढ़ाई से ज्यादा सोशल साइट्स पर समय देने लगी। टिकटॉक पर गोमतीनगर निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। युवक के बुलाने पर किशोरी घर से भागकर लखनऊ आ गई। हालांकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर किशोरी और युवक को संदिग्ध हालात में घूमता देख जीआरपी जवानों ने रोक लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया।

घटना की जानकारी दिए जाने पर माता-पिता लखनऊ आए और बेटी को साथ ले गए। सीडब्लूसी की सदस्य सुधा रानी के अनुसार 20 नवंबर को जीआरपी टीम ने एक किशोरी को युवक के साथ संदिग्ध हालात में घूमते देख रोका। भागने की कोशिश कर रहे युवक को दौड़ाकर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि नोएडा निवासी 13 वर्षीय लड़की की टिकटॉक पर गोमतीनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। युवक के कहने पर ही उससे मिलने आई थी। इसके बाद किशोरी के माता-पिता को सूचना दी गई थी।

Published on:
25 Nov 2019 11:37 am