लखनऊ

प्रयागराज हत्याकांड पर विधानसभा में बोले CM योगी, अतीक अहमद को सपा ने पाला

CM Yogi on Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड पर विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में माफियाओं को सपा ने पाला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2023, 1:08 PM IST
Yogi Adityanath
विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का मामला शनिवार को विधानसभा में भी उठा। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ये मुद्दा उठाया। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी ने ही पाला।

अतीक को सपा ने सांसद, विधायक बनाया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतीक अहमद का नाम उमेश पाल की हत्या में आया है। इस मामले में सपा हमारे ऊपर सवाल उठा रहे हैं लेकिन अतीक को सपा ने ही पाला है।

सीएम ने कहा, अतीक अहमद को 1996 में विधायक और 2004 में सांसद सपा ने बनाया। इस पर अखिलेश यादव ने उनको टोकते हुए कहा कि अतीक अहमद इस समय बसपा में हैं और बसपा से भाजपा की दोस्ती है। ऐसे में मुख्यमंत्री अतीक की पार्टी का नाम नहीं ले रहे हैं।

उमेश पाल हत्याकांड सीएम योगी ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इस मामले में जो दोषी होंगे सख्त सजा मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा, सपा के लोग माफिया के सरपरस्त हैं। अपराध के अलावा इन लोगों ने कुछ सीखा नहीं है। आज की सरकार में माफियाओं की कमर टूटी हुई है। हम किसी को नहीं बख्शेंगे, माफिया को मैं मिट्टी में मिला दूंगा।

Updated on:
25 Feb 2023, 1:08 PM IST
Published on: