लखनऊ

लखनऊ में ढही निर्माणाधीन इमारत: अस्पताल में मची अफरातफरी, 22 घायल भर्ती, 5 की मौत

Lucknow Accident: घायलों की बड़ी संख्या से अस्पताल में मचा कोहराम, इलाज के लिए जद्दोजहद जारी, देर रात 5 की हुई मौत।
3 min read
Sep 08, 2024
Lucknow Accident
Lucknow Accident

Lucknow Accident: लखनऊ में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भीड़ और अफरातफरी के बीच अस्पताल प्रशासन को अनाउंसमेंट के जरिए प्रबंधन करना पड़ा। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) रेफर किया गया है।

अस्पताल में अफरातफरी का माहौल, सामान्य मरीजों का इलाज रुका

हादसे के बाद लोकबंधु अस्पताल में घायलों की बड़ी संख्या के कारण अफरा तफरी मच गई। इसी बीच, अस्पताल में उपस्थित सामान्य मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आशियाना के रहने वाले विनोद, जो बाइक से गिरकर मामूली रूप से घायल हुए थे, को इलाज के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें निराश होकर निजी अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और तीमारदारों को सूचित करने के लिए माइक से अनाउंसमेंट कराया।

22 घायल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती, 5 की हालत गंभीर

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अजय शंकर के अनुसार, हादसे में घायल हुए 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम पूरी तत्परता के साथ घायलों का इलाज कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को केजीएमयू रेफर किया गया है। भर्ती लोगों में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों की सूची

राजेंद्र (25), भानु सिंह (22), शत्रुघ्न सिंह (60), शिवमोहन (38), प्रवीना (30), शांति देवी (65), आदर्श यादव (10), काजल यादव (14), आकाश कुमार (28), आकाश सिंह (24), विनोद यादव (45), आदित्य (21), आकाश कुमार (19), अनूप कुमार मौर्या (40), बहादुर (55), ओमप्रकाश (25), अज्ञात (35), हेमंत पांडेय (37), सुनील (28), दीपक कुमार (28), विनीत कश्यप (28), लक्ष्मी शंकर (25), अतुल राजपूत (25), नीरज (35)।

स्थिति सामान्य करने की कोशिश में अस्पताल प्रशासन

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ घायलों के इलाज में जुटे हुए हैं, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में है। हादसे की वजह से अस्पताल में सामान्य मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। प्रशासन ने घटना की पूरी जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ट्रांसपोर्ट नगर अपडेट

05 मृतक व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है जिनका विवरण निम्न है

1- पंकज तिवारी पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)

2- धीरज गुप्ता पुत्र महादेव गुप्ता उम्र लगभग 48 वर्ष (लोकबंधु अस्पताल)

3- अरुण सोनकर पुत्र संजय सोनकर उम्र लगभग 28 वर्ष (लोकबंधु अस्पताल)

4- राजकिशोर पुत्र श्रीकृष्ण उम्र 27 वर्ष (लोक बंधु अस्पताल)

5- जसप्रीत सिंह साहनी (अपोलो अस्पताल)।।

Updated on:
08 Sept 2024 12:36 am
Published on:
08 Sept 2024 12:36 am