लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अमेरिका से खरीदा हाईटेक हेलीकॉप्टर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

योगी सरकार के बेड़े में शामिल यह अत्याधुनिक हेलीकाप्टर कई खूबियों से लैस हैै...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 3:03 PM IST
UP government purchase helicopter from America for CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अमेरिका से खरीदा हाईटेक हेलीकॉप्टर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अमेरिका में निर्मित एक अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर खरीदा है। इस नौ सीटर हेलिकॉप्टर को खरीदने के लिए योगी सरकार ने कुल 84 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। अमेरिका की टीम ने हेलिकॉप्टर से उत्तराखंड में सफल उड़ान भरी और सारी औपचारिकताओं के बाद इसे योगी सरकार को सौंप दिया। योगी सरकार के बेड़े में शामिल यह अत्याधुनिक हेलीकाप्टर कई खूबियों से लैस हैै।

हाईटेक है सीएम योगी का नया हेलीकॉप्टर

सफाल उड़ान के बाद हेलिकॉप्टर बरेली से लखनऊ पहुंच गया और इसे राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दिया दिया गया। अमेरिका में बने इस उड़नखटोले में कई ऐसी खासियत हैं जो योगी सरकार के बेड़े में शामिल अभी तक के दूसरे हेलिकॉप्टरों में नहीं थीं। नौ सीटों वाला इस हेलिकॉप्टर को अमेरिका की टीम ने विशेष डिजाइन दिया है। इसके साथ ही योगी सरकार के सुपुर्द करने से पहले अमेरिका की टीम ने उत्तराखंड में इससे सफल उड़ान भरी। पहाड़ी इलाकों में सारे परीक्षणों में खरा उतरने के बाद टीम ने हेलिकॉप्टर को यूपी सरकार को सौंपा।

अमेरिका की कंपनी से किया था सौदा

परीक्षण के बाद यह हेलीकाप्टर उत्तराखंड से वापस बरेली आया। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद इस अत्याधुनिक हेलीकाप्टर ने बरेली से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार के पास अभी तक ऐसा कोई हाईटेक हेलीकाप्टर नहीं था। प्रदेश की योगी सरकार ने अमेरिका की कंपनी से हाईटेक हेलीकाप्टर का सौदा किया था। जिसके बाद अमरिका से आए एक्सपर्ट की टीम खुद हेलीकाप्टर को लेकर बरेली पुलिस लाइन पहुंची थी।

Updated on:
16 Oct 2018, 3:03 PM IST
Published on: