लखनऊ

जमीन के खरीदारों को राहत, अब 16 अंक के यूनिक कोड से होगी हर भूमि की अपनी पहचान

योगी सरकार (UP Government) जमीन खरीदारी में धोखाधड़ी रोकने के लिए नया सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत जमीन के खरीदारों को धोखेबाजी से बचाया जा सकेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 11:27 AM IST
जमीन के खरीदारों को राहत, अब 16 अंक के यूनिक कोड से होगी हर भूमि की अपनी पहचान
जमीन के खरीदारों को राहत, अब 16 अंक के यूनिक कोड से होगी हर भूमि की अपनी पहचान

लखनऊ. योगी सरकार (UP Government) जमीन खरीदारी में धोखाधड़ी रोकने के लिए नया सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत जमीन के खरीदारों को धोखेबाजी से बचाया जा सकेगा। दरअसल, योगी सरकार जमीन के हर गाटे के लिए एक यूनिक कोड निर्धारित करेगी। हर गाटे की अपनी पहचान होगी। वहीं चिन्हित भूमि पर जारी किए गए यूनिक नंबर से कोई भी व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक में जमीन का पूरा ब्योरा जान सकेगा। साथ ही यूनिक कोड से विवादित भूखंडों के फर्जी बैमाने पर भी रोक लगेगी।

गांव की जनगणना के आधार पर होंगे कोड

योगी सरकार जमीन के हर गाटे के लिए 16 अंकों का यूनीक कोड निर्धारित करेगी। योजना के तहत ज्यादातर जिलों में इस पर काम भी शुरू हो गया है। सभी राजस्व गांवों में भूखंडों के कोड का निर्धारण किया जा रहा है। इसके अलावा विवादित भूखंडों ब्योरा लिया गया है। जमीनों के यूनिक कोड योजना के तहत पुराने और नए मालिकों के नाम जोड़े जाएंगे। हर जमीन के गाटे को 16 अंकों का यूनिक कोड दिया जाएगा। शुरुआत के छह अंक गांव की जनगणना के आधार पर होंगे। सात से 10 तक भूखंड की गाटा संख्या और 11 से 14 अंक जमीन के विभाजन का नंबर होगा। 15 से 16 नंबर भूमि की श्रेणी होगी।

Updated on:
8 Feb 2021, 11:27 AM IST
Published on: