लखनऊ

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, जल्द टूटेगा एक और कीर्तिमान

Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जल्द ही एक नया कीर्तिमान बनाने जा रही हैं। वो जल्द ही 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगी।
less than 1 minute read
Sep 11, 2024
Anandiben Patel

Anandiben Patel: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम जल्द ही एक नया रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। सितबंर महीने में उनके नाम ये नया रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।

Anandiben Patel New Record: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल इस महीने गवर्नर को रूप में अपने कार्यकाल के लिहाज से रिकॉर्ड बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। सितबंर महीने में उनके नाम ये नया रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। वो आजाद भारत में सबसे ज्यादा कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनने जा रही हैं।

टूटेगा 39 साल पुराना रिकॉर्ड 

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही हैं। इसके पहले यूपी के राज्यपाल के तौर डॉ बेजवाडा गोपाल रेड्डी सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर रहे। डॉ बेजवाडा गोपाल रेड्डी ने 1 मई 1967 से लेकर 30 जून 1972 तक राज्यपाल का पद संभाला था।

आनंदी बेन पटेल के नाम नया रिकॉर्ड

हाल ही में आनंदी बेन पटेल ने सबसे ज्यादा लंबे कार्यकाल वाली दूसरी राज्यपाल होने का रिकॉर्ड बनाया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने यूपी के पूर्व राज्यपाल सी पी एन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। सीपीएन सिंह पांच साल एक महीने तक राज्यपाल थे। अब आनंदी बेन पटेल ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आनंदी पटेल ने प्रदेश में पांच साल एक महीना 13 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। 

Updated on:
11 Sept 2024 04:05 pm
Published on:
11 Sept 2024 04:05 pm