पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी लखनऊ में यूपी के आईजी क्राइम एसके भगत ने एक प्रेस वार्ता में दी।
लखनऊ. बुलंदशहर मामले के मुख्य आरोपी योगेश राज की गिरफ्तार की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इसी बीच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी लखनऊ में यूपी के आईजी क्राइम एसके भगत ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अब तक कुल 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लखनऊ में मीडिया के सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बुलंदशहर मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अब तक कुल 9 गिरफ्तारी हुई है। लेकिन उन्होंने आगे कहा कि जो 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे उन लोगों में से नहीं है जो 27 लोग एफआईआर में नामजद हैं। अभी इन पांच लोगों से पूछताछ चल रही है।
फौजी का नाम आया सामने-
आईजी क्राइम एसके भगत ने यह भी बताया कि एफआईआर में एक फौजी का नाम भी सामने आया है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया है। इस मामले में वह कितना शामिल था, इसकी पुष्टि एसआईटी करेगी।
पुलिस अफसरों के तबादले-
इसी मामले में बुंलदशहर सहित कई पुलिस अफसरों पर शासन की गाज गिरी है। शनिवार को गृह विभाग की ओर से 3 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी किए गए, इसमें बुलंदशबर एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह का तबादला कर उन्हें लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी स्थान पर सीतापुर के एसपी प्रभाकर चौधरी को भेजा दया है। वहीं स्याना के सीओ सत्य प्रकाश और चिंगरावठी के चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार को पीटीसी मुरादाबाद व ललितपुर क्रमशः भेजा गया है। अपने-अपने क्षेत्र में बिगड़ी स्थिति को संभालने में नाकाम रहने के कारण इनका ट्रांसफर किया गया है।