पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटों में बदली और बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान एक बार फिर करीब हफ्ते के लिए नीचे जा सकता है...
लखनऊ. मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सुबह कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आई है। घरों से निकले लोगों सुबह हल्की गलन भरी ठंड महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटों में बदली और बारिश के आसार भी बन रहे हैं। जिसके बाद तापमान एक बार फिर करीब हफ्ते के लिए नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते कर उत्तर प्रदेश में कोहरा, बदली और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ठंड और बढ़ सकती है।
गिरेगा तापमान
दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा था। बावजूद इसके मौसम एक बार फिर बदलने से फर्क पड़ सकता है। बारिश से न्यूनतम तापमान नीचे आएगा। नतीजतन ठंड का प्रभाव कुछ दिन और रह सकता है।
रात को तापमान गिरा रही पछुआ
हिमालयी क्षेत्रों से होकर आ रही पछुआ हवा तापमान पर काबू रखे हुए है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार जाने से पहले ठंड एक बार फिर लौटने वाली है। बदली बारिश के चलते तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
बारिश से फिर लौटेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के चलते मौसम फिर करवटले सकता है। विदा हो रही ठंड एक बार फिर से कुछ समय के लौट सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
18 फरवरी 2020 : आसमान साफ रहेगा। धूप में भी तेजी रहेगी। शाम से मौसम में हो सकता है कुछ बदलाव।
19 फरवरी 2020 : कोहरा के आसार। दोपहर में बादल छाये रहेंगे। हवायें भी चलेंगी।
20 फरवरी 2020 : उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में होगी बारिश। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। गलनभरी सर्दी बढ़ेगी।
21 फरवरी 2020 : बादल छाये रहेंगे। बारिश भी होगी। शीतलहर चलेगी। सर्द हवायें तापमान को नीचे गिराएंगी।
22 फरवरी 2020 : कोहरे के आसार। आसमान साफ रहेगा। ठंड से मामूली राहत मिलेगी।
23 फरवरी 2020 : पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। सर्द हवायें चलेंगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होगी।
24 फरवरी 2020 : बारिश के बाद तापमान गिरेगा। कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुराएगी। घना कोहरा भी छाया रहेगा।