लखनऊ

उत्तर प्रदेश दिवस: सम्मानित होंगे मनोज मुंतशिर, निरहुआ और अवनीश अवस्थी

सम्मानित किए जाएंगे गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर, बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी।
less than 1 minute read
Jan 21, 2023
up_diwas.jpg

हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। इस बार 'उत्तर प्रदेश दिवस' 24 से 26 जनवरी तक पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के मौके पर गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर सम्मानित किए जाएंगे। डॉ राममनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान मनोज मुंतशिर को प्रदान किया जाएगा। "एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। 22 जनवरी को इनको सम्मानित किया जाएगा।

अभियान संस्था के अध्यक्ष व मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया, "समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को "उत्तर प्रदेश गौरव', अभिनेता गायक व सांसद दिनेश लाल यादव को उत्तर कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा"।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार, विधायक राजहंस सिंह व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह के हाथों ये सम्मान दिया जाएगा। विलेपार्ले पूर्व के दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में समारोह आयोजित किया गया है।

Published on:
21 Jan 2023 07:52 am