लखनऊ

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मिला विवेक तिवारी के परिवार से, कहा- सीएम योगी दें इस्तीफा

एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

2 min read
Sep 29, 2018
CM yogi
CM yogi

लखनऊ. एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हत्या से जहां परिवार गमजदा है, वहीं पुलिस प्रशासन व सरकार में हड़कंप मच गया है। इसकी मृतक विवेक तिवारी के घर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने परिवार को मिलेगी न्याय-

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल डा. आरपी त्रिपाठी के नेतृत्व में विवेक तिवारी के घर पहुंच कर दुःख और संवेदना व्यक्त की है। विवेक तिवारी की यूपी पुलिस द्वारा रात में अकारण हत्या पर कांग्रेस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय के लिये आपकी लड़ाई कोर्ट से सड़क तक लड़ेगी और न्याय दिलाकर रहेगी।

सीएम योगी दे इस्तीफा-

त्रिपाठी ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में अपराधों की संख्या बढ़ी है, निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, उत्तर प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। कांग्रेस मांग करती है कि इस दुखद घटना की सी.बी.आई. जांच हो और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ सात्वना राशि दी जाय व 17 महीने में मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था संभालने में असफल रहे हैं। ऐसे अयोग्य मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नही हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस्तीफा दें।

राजबब्बर ने कहा, प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?-

राजबब्बर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है। उन्होंने आगे कहा देश के गृहमंत्री के चुनाव क्षेत्र में भी आम आदमी सुरक्षित नहीं। प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?

Published on:
29 Sept 2018 08:49 pm