लखनऊ

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट होने का भी पूर्वानुमान

पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के बड़े संकेततेज रफ्तार से हवा चलने, बारिश का अनुमानलखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सर्द रहने की संभावनाकई जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही

2 min read
Feb 20, 2020
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन बारिश, तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान

लखनऊ. महाशिवरात्रि पर इसबार भोलेनाथ का जलाभिषेक इंद्रदेव कर सकते हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को बदली, बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश के चलते तापमान में फिर गिरावट आएगी और रात में ठंड बढ़ सकती है।


फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। गुरुवार की शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर में भी बारिश का अनुमान है। बारिश शुक्रवार तक जारी रहेगी।


ये है अनुमान

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि दो दिन की बदली और बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होगा, लेकिन अगले ही दिन रविवार को फिर से हल्की बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।


बढ़ेगी ठंड

जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में ठंड फिर बढ़ेगी। बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवा भी चलेगी। वैसे तो ठंड के सीजन की ये आखिरी बारिश होगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पर भी मौसम काफी निर्भर करेगा।

Updated on:
21 Feb 2020 08:11 am
Published on:
20 Feb 2020 08:54 am
Also Read
View All