लखनऊ

Yogi की पहली कैबिनेट बैठक: त्योहारों पर मुफ्त सिलेन्डर, गाय, बछड़ों का ग्रामीण स्तर पर चारा प्रबंधन, किसान प्रमुख..

उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के बाद अब योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ कैबिनेट की पहली बैठक करने जा रहे हैं। ये बैठक 11 बजे हुई। हालांकि चर्चा थी कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं। लेकिन देर रात तक सिर्फ परिचय और शुभकानाएँ ही चलती रहीं। वहीं सुबह बैठक में पहला निर्णय यही था कि मुफ्त राशन योजना को बढ़ा दिया गया है। जो कि जून 2022 तक मिलेगा।

2 min read
Mar 26, 2022
File Photo of Yogi Adityanath before Cabinet Meeting

उत्तर प्रदेश में नई योगी सरकार का गठन हो चुका है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक को बनाया गया है। जबकि अन्य में 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 20 राज्यमंत्री चुने गए है। वहीं शपथ ग्रहण के बाद आज पहली बैठक होनी है। वहीं संभावित प्रस्तावों में आज त्योहारों पर मुफ्त सिलेन्डर, लड़कियों को मुफ्त स्कूटी, गायों के लिए बेहतर चारा प्रबंदन पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

क्या था भाजपा के संकल्प पत्र में खास
भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जारी 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' में दी गई प्रमुख विषयों पर आज फैसला होगा। किसानों को जहां सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है तो महिलाओं को भी कई तोहफे देने की घोषणा की गई है।

1 उज्जवला योजना के तहत होली और दिवाली में 2 मुफ्त सिलेंडर
2 सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त परिवहन यात्रा की सुविधा
3 एक करोड़ महिलाओं को SHG कार्ड के जरिए एक लाख तक का कर्ज
4 रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी
5 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक लाख की मदद
6 उत्तर प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क करेंगे स्थापित
7 निषादराज बोट सब्सिडी में 1 लाख की नाव में 40 प्रतिशत सब्सिडी
8 विधवा निराश्रित महिलाओं को 1500 मासिक पेंशन
9 लव जिहाद पर 10 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माना
10 काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो सुविधा दी जाएगी.

योगी ने अपने साथ हर वर्ग को रखा

पूर्व आइएएस, आइपीएस और डॉक्टर शामिल हैं। पिछली सरकार के 22 मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस तरह इस बार सुसंगठित सरकार चलाने की कोशिश होगी। कैबिनेट में इस बार भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। जिसमें पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह लखनऊ कैंट से विधायक बृजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य को फिर से मौका दिया गया है। इसके साथ ही कुल 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है।


कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल होने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना शामिल हैं। जबकि पूर्वांचल से अनिल राजभर और पीएम मोदी के करीबी आइएएस रहे अरविंद कुमार शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस छोडकर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भी इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि आइपीएस रहे असीम अरुण को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शामिल किया गया है।

Updated on:
26 Mar 2022 09:51 am
Published on:
26 Mar 2022 09:43 am
Also Read
View All