मथुरा

दूसरी जगह शादी तय होने से आहत थी युवती, प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

दोनों के प्रेम प्रसंग की गांव में किसी को भी भनक नहीं थी। अचानक प्रेमी युगल के इस कदम से पूरा गांव हैरान है...
less than 1 minute read
• •
May 29, 2020
दूसरी जगह शादी तय होने से आहत थी युवती, प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
दूसरी जगह शादी तय होने से आहत थी युवती, प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

मथुरा. वृंदावन के नगला रामताल में एक प्रेमी युगल ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से प्रेमी युगल आहत था। दोनों के बीच करीब चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इसकी भनक न गांव में किसी को थी और न ही दोनों के परिजनों को। घटना के बाद से सभी लोग हैरान हैं।

ये है पूरा मामला

हरियाणा के होडल का रहने वाला 22 वर्षीय मनजीत बीते कुछ सालों से अपने नाना प्रेम सिंह के घर नगला रामताल में रह रहा है। यहां रहकर वो बिजली फिटिंग का काम करता था। करीब चार साल पहले मनजीत का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। बुधवार को युवती की शादी उसके परिजनों ने आगरा में तय कर दी। रिश्ता तय होने की बात दोनों को नागवार गुजरी। गुरुवार को युवती मनजीत से मिलने उसके घर गई। वहां एक कमरे में दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पूरा गांव हैरान है। हैरानी की बात है कि युवक और युवती एक ही जाति के थे, आमने सामने घर होने के बावजूद उनके रिश्ते को लेकर किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल युवक का परिवार होडल से नगला रामताल पहुंच गया है। दोनों के परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है।

Published on:
29 May 2020 11:50 am
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?