मथुरा

सीएमएस की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 3:23 PM IST
Corona News khargone
लॉक डाउन के शुरुआती 65 दिनों में 125 संक्रमित थे, जून में 15 दिन में 102 मरीज बढ़े

मथुरा. पिछले कुछ दिनों में मथुरा में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और इसी का परिणाम है कि अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पर पहुंच गई है। अब जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। बुधवार को अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ के डेढ़ दर्जन लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के सीएमएस पिछले दिनों छुट्टी पर चल रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैम्पल भी दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया गया है सोमावर से सीएमएस अस्पताल नहीं आ रहे हैं और बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तो उनके संपर्क में आए डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ के लोगों में कोरोना को लेकर भी भय व्याप्त है। बताया गया है को रविवार को ब्लड बैंक में लगे शिविर में भी सीएमएस शामिल रहे और उनके साथ शहर के कई गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इसके अलावा कोविड-19 को लेकर जिले में हो रही बैठकों में भी अधिकारियों संग मौजूद रहे। अब जोल अस्पताल के डॉक्टर के अलावा स्टॉफ के अन्य लोगों में सीएमएस के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा है। बुधवार को अस्पताल के डॉक्टर, सीएमएस के चालक सहित 18 कर्मचरियों की स्क्रीनिंग की गई।

Updated on:
18 Jun 2020, 3:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All