मथुरा

मथुरा के ‘चोटी वाला ढाबा’ पर पुलिस की रेड, 5 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

Prostitution Racket Busted: आपत्तिजनक हालत में 4 लड़के और 5 लड़कियां मिले। पुलिस ने चोटी वाला ढाबा' पर जिस्मफरोशी का पर्दाफाश किया है। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Apr 01, 2026
prostitution racket busted at a highway side eatery in mathura 5 women and 4 customers arrested
हाईवे किनारे ढाबे पर सेक्स रैकेट का खुलासा। फोटो सोर्स-AI

Prostitution Racket Busted: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना छाता कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दौताना के पास हाईवे किनारे स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 5 युवतियों और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की योजनाबद्ध कार्रवाई

पुलिस को काफी समय से इस ढाबे पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने योजना बनाकर ढाबे पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि ढाबे की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी में 9 लोग पकड़े गए

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 5 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक,पकड़े गए पुरुष ग्राहक के तौर पर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

हाईवे किनारे ढाबों और होटलों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मथुरा में हाईवे के आसपास स्थित कई ढाबों और होटलों में इस तरह की अवैध गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मेरठ में भी हुई कार्रवाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में तुर्कमेनिस्तान की युवती नाजमुदिनीया मोहब्बत की हत्या के मामले के बाद भी शहर में होटलों और स्पा सेंटरों के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद हाईवे और शहर के कई इलाकों में यह अवैध कारोबार जारी है। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित शारदा प्लाजा के एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने इस धंधे का खुलासा किया था, जहां से 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़िए।