मथुरा

पीएम मोदी और वित्त मंत्री अर्थशास्त्र नहीं जानते: सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई इस लिए बढ़ रही है कि क्योंकि अर्थशास्त्र के बारे में न तो पीएम को जानकारी है और न ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को।
less than 1 minute read
• •
Dec 13, 2021
mathura.jpg

मथुरा. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक दिवसीय दौरे पर बरसाना पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक संस्था के द्वारा बनाए जा रहे हॉस्पिटल की सड़क निर्माण में योगदान दिया। वहीं उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर जमकर कटाक्ष किया। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ साथ वित्त मंत्री को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है।

सुब्रमण्यम स्वामी सोमवार को बरसाना में एक नेत्र चिकित्सालय के भूमि पूजन के मौके पर पहुंचे। जहां विधिवत भक्ति वेदांत नेत्र चिकित्सालय का जहां भूमि पूजन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई इस लिए बढ़ रही है कि क्योंकि अर्थशास्त्र के बारे में न तो पीएम को जानकारी है और न ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को। ये दोनों बहुत घमंडी हैं। ये सोचते हैं कि सब जानते हैं, लेकिन हकीकत में ये कुछ नहीं जानते हैं। जबकि महंगाई दर लगातार बड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि विकास वृद्धि दर लगातार 2016 से गिरती जा रही है। कोविड में थोड़ी गिरावट में तेजी लाई है। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के बारे में कहा कि यहां मैं इसलिए आया हूं कि यहां हॉस्पिटल व सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। सरकार से मुझे 5 करोड़ रुपये मिलते हैं जिसमें कहीं भी किसी को भी दे सकता हूं जो यहां देकर जाने के लिए ही आया हूं।

Published on:
13 Dec 2021 05:00 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?