मथुरा

बस अड्डे पर सो रही महिला के साथ ‘गंदी’ हरकत, वीडियो हो रहा है वायरल

एआरएम मथुरा नरेश गुप्ता ने बताया कि महिला यात्री से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
• •
Dec 20, 2021
mathura_chedkhani.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं से साथ हो रही घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है, लेकिन इन वारदातों में कोई कमी नहीं हुई है। ताजा मामला मथुरा जिले का है, जहां बस स्टैंड पर सो रही महिला के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत किया। इतना ही नहीं, किसी ने इस पूरे वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

महिला के साथ 'गंदी' हरकत

गोवर्धन थाना इलाके के डीग अड्डे के बस स्टैंड पर सो रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। सोशल मीडिया पर महिला के साथ हुई इस हरकत का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बस अड्डे पर सो रही महिला अचानक नींद से जाग जाती है। उसके पास लेटा युवक वहां से उठकर भागने लगता है। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

एआरएम ने कही कार्रवाई की बात

महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले पर जानकारी देते हुए एआरएम मथुरा नरेश गुप्ता ने बताया कि महिला यात्री से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

राम भरोसे यात्रियों की सुरक्षा

प्रदेश की योगी सरकार बस स्टैंड को भव्यता प्रदान कर रही है, लेकिन व्यवस्थाएं उसके विपरीत नजर आ रही हैं। रोडवेज बसें गोवर्धन बस अड्डे में प्रवेश के बजाय बाहर सामने से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर जा रही हैं। बस के इंतजार में यात्रियों को रात होने पर बस स्टैंड परिसर में ही रात गुजारनी पड़ रही है। रात में उनकी सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे ही है। यहां परिवहन निगम की ओर से कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है।

Updated on:
20 Dec 2021 12:14 pm
Published on:
20 Dec 2021 11:45 am
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?