फिरौती के लिए हुई थी महामंडलेश्वर की हत्या

खुद को पुलिसकर्मी बताते हुआ किया था महामंडलेश्वर का अपहरण
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2016, 1:48 PM IST
mahamandleshwar murder
mahamandleshwar murder
मेरठ।
मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बना महामंडलेश्वर की हत्या का मामला खुल गया। सोमवार को एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व नौचंदी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवार्इ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया की हत्या फिरौती के लिए की गई थी।


पुलिस के अनुसार, पकडे़ गए आरोपियों ने बताया की उन्होने महामंडलेश्वर का अपहरण खुद को पुलिस बताते हुए किया था आैर उनके द्वारा शोर मचाने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस लाइन में जानकारी देेते हुए एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने बताया की गत तीन मई को नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबाग काॅलोनी से महामंडलेश्वर राजेन्द्र स्वरूप उर्फ बबलू का अाल्टो सवार कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।


सात आरोपी गिरफ्तार


मामले में छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल फूलबाग काॅलोनी निवासी धीरज, इंचौली निवासी दर्शन सिंह, मंगलपांडे नगर निवासी वीशू अग्रवाल, इंचौली निवासी संजय, प्रवेंद्र उर्फ राजा, राहुल पुत्र महेंद्र व राहुल सिंह पुत्र भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, अाल्टो कार व एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई।
Published on: