विविध भारत

24 घंटे में कोरोना से 152 की मौत, 14,256 नए मामले आए सामने

17,130 लोग स्वास्थ्य लाभ के बाद घर लौटे। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,06,39,684।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2021, 10:41 AM IST
coronavirus
कोरोना से पार पाने को लेकर देशभर में टीकाकरण अभियान जारी।

नई दिल्ली। देशभर में जारी टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोनो के 14,256 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 152 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इस बीच सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 14,256 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 के 17,130 लोग स्वास्थ्य लाभ के बाद घर लौटे हैं। शुक्रवार को इस वायरस से संक्रमित 152 लोगों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बए़क 1,06,39,684 हो गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,85,662 है। वहीं कोरोना का देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद स्वस्थ होकर 1,03,00,838 अपने-अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना वायरस से टा तक 1,53,184 लोगों की मौत हुई है। ताजा आंकड़ां के मुताबिक अभी तक कुल 13,90,592 लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं।

Updated on:
23 Jan 2021, 10:41 AM IST
Published on: