विविध भारत

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पकड़े लश्कर के 6 आतंकी

बुधवार को कश्मीर घाटी के बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के बड़े मॉड्यूल का पता लगाया है।

2 min read

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो दिन पहले हुए इनकाउंटर के बाद आज सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को कश्मीर घाटी के बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के बड़े मॉड्यूल का पता लगाया है। सुरक्षाबलों ने बारामुला से लश्कर के 6 आतंकियों को पकड़ा है। सुरक्षाबलों ने एक गुप्त सूचना पर बारामुला में आतंकियों की तलाश में एक लावारिस घर पर छापा मारा और आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकी पिछले सप्ताह बारामूला में तीन स्थानीय लोगों की हत्या में शामिल थे।

ये भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान: पत्थरबाजों का कोई मजहब नहीं, सर्वदलीय बैठक आज

एनआईए के अनुसार लश्कर के 6 सदस्य सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए हथियारों के साथ भारत में घुसे थे लेकिन हमला करने से पहले ही उनकी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हो गई जिसमें कई सदस्य मारे गए थे।बताया जा रहा है की इन आतंकियों की तलाश सुरक्षबलों को कई दिनों से थी। इनको गिरफ्तार कर सेना को सौप दिया गया है।अब सेना इनसे आगे की पूछताछ करेगी।

बता दें की इन दिनों कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही आतंकियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।बीते दिनों शोपियां में हुए एक एनकाउंटर में बुरहान गैंग के आतंकी सद्दाम के साथ-साथ मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक को भी मार दिया गया था । इसमें मुह्हमद रफ़ी भट्ट युनिवर्सिटी प्रोफेसर था। इसको सामने लाने के लिए सुरक्षा बलों ने उनके परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद वहां स्थनीय नागरिकों में रोष व्यापत हो गया था ।लेकिंन वह सामने नहीं आया और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया।

ये भी पढ़ें

कश्मीर में हज के लिए ट्रेनिंग का आयोजन, यात्रियों को दी गई ये जानकारी
Published on:
09 May 2018 01:49 pm
Also Read
View All