विविध भारत

एक दिन में कोरोना के 22 हजार से अधिक नए केस, 86% मामले केवल 6 सूबों से

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 22 हजार 854 मामले सामने आए वहीं पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की जान चली गई है बीते दिन देश में 18 हजार 100 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं
2 min read
Mar 11, 2021
Spike in Coronavirus cases in India raises concern
Spike in Coronavirus cases in India raises concern

नई दिल्ली। देश में कुछ महीने पहले से कोरोना वायरस के मामलों लगातार गिर रहे थे लेकिन कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।जानकारों का कहना है ये कोरोना की नई लहर हो भी हो सकती है।आज करीब ढाई महीनों बाद देश में कोरोना के 22 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये इस साल कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 22 हजार 854 मामले सामने आए वहीं 126 लोगों की जान चली गई। वहीं बीते दिन देश में 18 हजार 100 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 85 हजार 561 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 58 हजार 189 लोगों की जान जा चुकी है।अच्छी बात ये है कि इनमें ले 1 करोड़ 9 लाख 38 हजार 146 लोग ठीक हो चुके हैं।

एक्टिव केस की बात करें तो देश में अभी 1 लाख 89 हजार 226 लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोग देश के 6 राज्यों से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और केरल में कोरोना के दैनिक मामलों की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इन सभी राज्यों में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक है।

आंकड़ों की माने तो लगभग 86 फीसदी मामले केवल इन 6 राज्यों के है। वहीं केरल और महाराष्ट्र में स्थिति बहुत खतरनाक बनी हुई है। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना क संक्रमण तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 13 हजार 659 और मामले दर्ज किए गए। वहीं केरल में 2,316 और पंजाब में 1,027 नए मामले सामने आए।

बता दें सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देश में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) की प्रक्रिया भी तेजी से हो रही है। सरकार टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Published on:
11 Mar 2021 04:23 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य