विविध भारत

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: CBI की विशेष अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल के पार्टनर को भेजा समन

अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीबीआई कोर्ट ने डेविड सिम्स को भेजा समन डेविड सिम्स डील के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल का पार्टनर बताया जाता है कोर्ट ने डेविड को दूसरी बार समन भेजा है

less than 1 minute read
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ जांच के दिए थे आदेश

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग केस ( Agusta Westland money laundering case) में सीबीआई के विशेष अदालत (Special CBI Court) ने डील के कथित बिचौलिए डेविड सिम्स को समन जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने दो अन्य कंपनियों को समन जारी किया है।

पहले भी जारी किया था समन

डील के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के पार्टनर बताए जाने वाले डेविड को इससे पहले भी कोर्ट ने समन जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल किए जाने के बाद कोर्ट ने डेविड को पेश होने का आदेश दिया था।

केस के गवाह राजीव सक्सेना की याचिका पर सुनवाई

बता दें कि इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने इस 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर डील में हुए घोटाले के गवाह बने राजीव सक्सेना की याचिका पर सुनवाई के लिए मंजूरी दी थी। सक्सेना की याचिका पर सात मई को सुनवाई की जाएगी।

Published on:
09 May 2019 11:59 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा