विविध भारत

सेना में कैप्टन बनने के बाद वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री से मिले अनुराग ठाकुर

Highlights वे वर्ष 2016 में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट बनाए गए थे। एमएस धोनी को भी मानद उपाधि दी जा चुकी है।
less than 1 minute read
Anurag Thakur
अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना में कैप्टन बनाया गया है। बुधवार को उनका प्रोमोशन करते हुए उन्हें यह मानद उपाधि दी गई। इस दौरान गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। उन्हें कल प्रादेशिक सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था।

वे वर्ष 2016 में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट बनाए गए थे। प्रोमोशन पाकर वह पहले ऐसे सेवारत सांसद और मंत्री बन गए हैं, जिन्होंने प्रादेशिक सेना में कैप्टन की उपाधिक हासिल की है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर पहले भी राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्र की हस्तियों को सेना में मानद उपाधि दी जा चुकी है।

इससे पहले सेना द्वारा भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को भी मानद उपाधि दी जा चुकी है। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। वर्ष 2011 में उन्हें यह सम्मान हासिल हुआ था। उनके साथ भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और दीपक राव को भी मानद उपाधि दी जा चुकी है।

Published on:
11 Mar 2021 05:12 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ