विविध भारत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- अधिकारी आपकी बात न सुनें, तो उन्हें बेंत से मारिए

    अधिकारी जनता की बातों को ध्यान से नहीं सुनते। पिटाई से भी काम न हो तो मैं आपके साथ हूं।  

less than 1 minute read
आरजेडी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला ।

नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बेगूसराय के लोगों से कहा है कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उन्हें 'बेंत से मारिए'। बेगूसराय के खोदवांपुर कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता ने ये बात कही।

लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते अधिकारी

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहना कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैंं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है।

अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए। अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।

गिरिराज सिंह के बयान पर आरजेडी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने कहा कि यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है?

Updated on:
07 Mar 2021 09:24 am
Published on:
07 Mar 2021 08:58 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत