विविध भारत

बिहार: JDU और RLSP के बीच बढ़ी तकरार, प्रदर्शन कर रहे कुशवाहा समर्थकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

आरएलएसपी कार्यक्रताओं और अखिल भारतीय कुशवाहा महासंघ ने पटना में राजभवन तक मार्च निकाला।

2 min read
Nov 10, 2018
गुजरात के बाद बिहार में 'नीच' शब्द पर मचा घमासान, प्रदर्शन कर रहे RLSP समर्थकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है और एनडीए के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। दरअसल एनडीए में शामिल जदयू और आरएलएसपी के बीच विवाद बढ़ गया है। बीते दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर अप्रत्यक्ष रुप से आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 'नीच' कह दिया था। जिसको लेकर अब बलाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इसके विरोध में आरएलएसपी कार्यक्रताओं और अखिल भारतीय कुशवाहा महासंघ ने पटना में राजभवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी जब गांधी मैदान होते हुए जेपी गोलंबर से डाक बंगला चौराहा पहुंचे और वहां यातायात जाम किया तो पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

आरएलएसपी ने नीतीश कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की

आपको बता दें कि एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के बारे में अप्रत्यक्ष तौर पर कहा था कि बातचीत के स्तर को नीचे नहीं ले जाना चाहिए। इसके बाद से उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने उसे नीच कहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई मानता हूं, लेकिन उन्होंने मुझे नीच क्यों कहा? उपेंद्र कुशवाहा ने कहा हम दोनों एक ही समाज 'लवकुश' से आते हैं, इसलिए अब जबतक वे सार्वजनिक तौर पर अपने बात का स्पष्टीकरण नहीं देंगे तबतक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

आपको बता दें कि शनिवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासंघ ने पटना में इसे लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई महलाएं भी शामिल हैं। महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दुर्व्यवाहर करने का भी आरोप लगाया। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यदि नीतीश कुमार अपनी बात का स्पष्टीकरण दे देते, सार्वजनिक तौर पर यह समझा देते कि उसके कहने का क्या अर्थ था तो शायद लोगों का गुस्सा शांत हो जाता। बता दें कि इससे पहले गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को नीच कहा था, जिसके बाद चुनाव को मूड ही बदल गया था।

ये भी पढ़ें

VIDEO: बच्चे को ESI में कराया था भर्ती, फिर परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए ये गंभीर आरोप

Published on:
10 Nov 2018 05:56 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी