विविध भारत

बीजेपी विधायक राम कदम ने उड़ाई सोनाली बेंद्रे के मौत की अफवाह, ट्रोल होने पर मांगी माफी

अक्सर विवादित बयान देने वाले एक बीजेपी विधायक ने मेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से जुड़ी एक बेहद आपत्तिजनक खबर शेयर की है।
2 min read
Sep 07, 2018
Sonali Bendre
बीजेपी विधायक राम कदम ने उड़ाई सोनाली बेंद्रे के मौत की अफवाह, ट्रोल होने पर मांगी माफी

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आए महाराष्ट्र के घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम ने एकबार फिर कुछ ऐसा किया है, जिससे पार्टी मुश्किल में आ गई है। लड़की भगाने की सलाह देने के बाद राम कदम ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को श्रद्धांजलि दे दी है, जबकि सोलानी कैंसर का इलाज करा रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।

राम कदम ने सोनाली को दी 'श्रद्धांजलि'

राम कदम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हिंदी और मराठी सिनेमा की सशक्त अभिनेत्री और महाराष्ट्र राज्य रंगमंच की रंगकर्मी सोनाली बेंद्रे के बारे में बुरी खबर आ रही है। सोनाली बेंद्रे का अमरीका में निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। सोशल मीडिया पर सोनाली के बारे में ये ट्वीट आते लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसके कुछ ही देर बाद राम कदम को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट डिलीट कर माफी मांग ली। बीजेपी विधायक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि सोनाली बेंद्रे के बारे में ये अफवाह थी। मैं उनकी अच्छी सेहत और स्वास्थ्य में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना करता हूं।

सोनाली बेंद्रे ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

बता दें कि मेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल ने अपने लिए एक विग बनवाया है। कैंसर मरीजों के लिए एक प्रेरक पोस्ट में उन्होंने उनसे आग्रह किया है कि बीमारी की वजह से वे अपनी खुशियों से दूर न रहें। 43 वर्षीया अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक वीडियो साझा की, जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कैंसर के कारण बाल न होने की वजह से उन्होंने विग पहन रखा है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जिस प्रकार हमारा दृष्टिकोण होता है, उसका मनोवैज्ञानिक असर हम पर होता है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण होता है कि आपको क्या खुश करता है। अगर कोई विग पहन रखा है, या ब्राइट रेड लिपस्टिक लगा रखा है, या फिर हाई हील्स में है। लार्जर पिक्च र पर जो चीजें आवाज करती हैं, उन सब चीजों का इतना फर्क नहीं पड़ता है।

Published on:
07 Sept 2018 08:25 pm