विविध भारत

कर्नाटक चुनाव: मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मतदान के दौरान जमकर हुआ पथराव, पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

2 min read

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग की जा रही है। सुबह से ही लोग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक शांति माहौल में लोग वोट कर रहे थे। लेकिन, इसी बीच कर्नाटक के यादगिर जिले के सुरापुर तालुक से हंगामे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चिगुराला गांव स्थित मतदान केन्द्र के निकट जमकर पथराव किया गया है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अचानक कुछ लोगों पर पथरवा करने शुरू कर दिए। इस पथराव में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निटक के अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं, इससे पहले धारवाड़ के कराड़ीगुड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर-58 के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बूथ पर कार्यरत लोग कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुलकर्णी के पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं।

222 सीटों के लिए हो रही है वोटिंग

गौरतलब है कि कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के मतदान जारी है। शनिवार सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई पड़ रही हैं। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का दावा किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि हम कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की बनने वाली सरकार को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने येदियुरप्पा के जीत वाले बयान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया की। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वालों का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।

एक सीट पर स्थगित हुआ चुनाव

वहीं, राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों की वजह से और भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में 5.07 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15,42,000 है। कर्नाटक विधानसभा का यह चुनाव 2019 में होने वाले आम चुनावों का एक तरह से दर्पण माना जा रहा है।

Published on:
12 May 2018 04:22 pm
Also Read
View All