विविध भारत

SSR Suicide Case: BMC ने पटना SP Vinay Tiwari को क्वारंटाइन से छोड़ा, रखी ये शर्त

Sushant Singh Rajput Suicide Case: पटना (Patna) के SP विनय तिवारी को BMC ने क्वारंटाइन से छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ शर्तों के साथ BMC ने विनय तिवारी को छोड़ा है। इस मामले को लेकर बिहार (Bihar) और मुंबई (Mumbai Police) पुलिस आमने-सामने हो गई थी।

2 min read
Aug 07, 2020
SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन से छोड़ दिया गया है।

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड ( Sushant Singh Rajput Suicide Case ) केस की जांज के लिए मुंबई (Mumbai) पहुंचे पटना के SP विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को क्वारंटाइन ( Quarantine ) से छोड़ दिया गया है। बिहार पुलिस ( Bihar Police ) की अपील के बाद BMC ने SP विनय तिवारी को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, इसके साथ ही BMC की ओर से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। यहां आपको बता दें कि इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की जमकर आलोचना भी हुई थी और कई गंभीर आऱोप भी लगे।

SP विनय़ तिवारी क्वारंटाइन से छूटे

जानकारी के मुताबिक, SP विनय तिवारी ( Vinay Tiwari ) द्वारा वापसी टिकट दिखाने के बाद उन्हें क्वारंटाइन ( quarantine ) से छोड़ा गया है। BMC ने अपनी शर्त में कहा है कि SP विनय तिवारी आठ अगस्त के बाद महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से जा सकते हैं। इसके अलावा विनय तिवारी को रिटर्न टिकट के बारे में जानकारी देनी होगी। जहां विनय तिवारी अभी ठहरे हैं, वहां से एयरपोर्ट (Airport) वह प्राइवेट गाड़ी में जाएंगे। साथ ही यात्रा के दौरान SOP के साथ-साथ सभी निमयों का उन्हें पालन करना होगा। BMC ने यह भी कहा है कि आश्चर्य की बात है कि एक वरिष्ठ अधिकारी को नियम के बारे में मालूम नहीं है। हालांकि, इस मामले पर SP विनय तिवारी का अब तक कोई बयान नहीं आया है। यहां आपको बता दें कि बिहार पुलिस (Bihar Police VS Mumbai Police) का आरोप था कि सुशांत सुसाइड केस (Sushant Singh Suicide Case) की जांच करने मुंबई पहुंचे SP विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर लिया गया था। BMC के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि इससे काफी गलत मैसेज जाएगा।

Bihar Police VS Mumbai Police

यहां आपको बता दें कि SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन (SP Vinay Tiwari Quarantine ) करते ही बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने हो गई थी। लेकिन, मुंबई पुलिस ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया था। वहीं, बाद में बिहार पुलिस ने BMC को पत्र लिखकर SP को क्वारंटाइन से छोड़ने की अपील की थी। खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा था कि ये जो हुआ, ठीक नहीं हुआ। उन्होंने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ( Cm Uddhav Thackeray ) से बात करने की बात कही थी। गौरतलब है कि SP विनय तिवारी सुशांत सिंह सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई गए थे। इधर, गुरुवार को जांच करने मुंबई गई चार सदस्यीय टीम पटना लौट लाई है। वहीं, इस केस को अब CBI को ट्रांसफर कर दिया गया है। इधर, CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच टीम का गठन भी कर दिया गया है। हालांकि, सबकी निगाहें अभी सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है। इंतजार किया जा रहा है कि कोर्ट इस मामले में कब सुनवाई करता है।

Published on:
07 Aug 2020 09:17 am
Also Read
View All