विविध भारत

पुलवामा अटैक: बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन, नवजोत सिंह सिद्धू का भी बहिष्कार

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज ने यह फैसला लिया है।

less than 1 minute read
पुलवामा अटैक: बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन, नवजोत सिंह सिद्धू का भी बहिष्कार

मुंबई: पुलवामा हमले को लेकर पूरा देश उबल रहा है। आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए लोग सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हर कोई पाक से आतंक का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं फिल्म जगत भी इस आतंकी हमले से शोक में है। आतंकी हमले से नाराज बॉलीवुड ने पाकिस्तान कलाकारों को बैन कर दिया है। पाक गायक का गाना रिलीज नहीं होने का फैसला लिया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं फिल्म जगत ने नवजोत सिंह को बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने आतंकी हमले के बाद बयान दिया था कि आतंक का कोई देश और धर्म नहीं होता। सिद्धू के बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई।

नवजोत सिंह सिद्धू की चौतरफा निंदा

गौरतलब है कि आतंकवाद पर बयान देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से भी निकाल दिया गया है। सिद्धू के बयान पर देश की जनता खासे नाराज चल रही है। लोग सिद्धू पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सिद्धू के बयान पर सियासी बवाल भी जारी है। राजनीतिक दलों ने सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से हटाने की मांग की है।

Updated on:
18 Feb 2019 07:18 am
Published on:
17 Feb 2019 05:54 pm
Also Read
View All
Medical Shops Closed: सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां सेहत कर रहीं खराब, विरोध में निकाली रैली

Ambikaput Weather Report: सूर्यदेव फिर उगल रहे आग, अंबिकापुर का पारा 41 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Crusher Plant Accident: क्रशर प्लांट में भारी-भरकम जाली गिरने से आदिवासी मजदूर की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला बाहर

Leopard killed Cow: एमसीबी में तेंदुए ने 12 दिन पहले बुजुर्ग को मार डाला था, अब गाय का किया शिकार, फैली दहशत

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर