विविध भारत

Chamoli tragedy : उत्तराखंड के डीजीपी ने की 18 लोगों के मरने की पुष्टि, 202 लापता

टनल से 80 मीटर तक मलबा हटाया जा चुका है। 200 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना हमारे पास है।
less than 1 minute read
dgp ashok kumar
टनल से मलबा निकालने में शाम तक सफलता मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। एक दिन पहले उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर के फटने से मची तबाही को लेकर राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तबाही में फंसे लोगों को बाहर निकालने और लापता लोगों को ढूंढने का काम भी बडे पैमाने पर कल से ही चल रहा है। इस बीच उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि अब तक हमने 18 शव बरामद किए हैं। हमारे पास लापता लोगों की संख्या 202 है।

उन्होंने बताया कि राहत कार्य के तहत टनल में 80 मीटर तक मलबा हटा दिया गया है। आगे हमारी मशीनें लगी हुई हैं और हमें शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड के एडीजी मनोज रावत ने कहा कि ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान को हम कम करने का प्रयास कर रहे हैं। बहुत सारे लोग इसमें लापता हुए हैं। तपोवन हाइड्रो डैम में काम कर रहे लोग लापता हुए हैं। डैम को भारी नुकसान हुआ है।

Updated on:
08 Feb 2021 01:36 pm
Published on:
08 Feb 2021 01:18 pm
Also Read
View All
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कल अंबिकापुर में, अक्षरा सिंह भी आएंगीं, दोनों रास डांडिया में होंगीं शामिल

ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे