राहुल गांधी ने नेहरू को दूरदर्शी नेता बताया। नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नई दिल्ली। आज पूरा देश अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
नेहरू को बताया दूरदर्शी नेता
बाल दिवस पर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वयनार से सांसद राहुल गांधी दिल्ली के शांति वन पहुंचे और देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्विट कर पंडित नेहरू को एक दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री आधुनिक भारती की मजबूत नींव रखी। साथ ही भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण पर जोर देते हुए आदर्श लोकतंत्र की स्थापना के दिशा में प्रभावी कदम उठाए। इसलिए हमारा प्रयास उनके द्वारा स्थापित मूल्यों के आगे बढ़ाने की होनी चाहिए।
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।