Breaking : मुझे भाई के कार्यक्रम में शामिल होने के दुष्प्रभाव का अंदाजा नहीं था। नीतीश के मंत्री की जगह उनके भाई एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली। बिहार के एक सरकारी कार्यक्रम में मंत्री सहनी की जगह भाई को शामिल होने की इजाजत देने पर विपक्ष के निशाने पर आई नीतीश सरकार ने आज अपनी सफाई पेश की। इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कभी.कभी एक व्यक्ति के पास हर बात की जानकारी नहीं होती। जानकारी के अभाव में इंसान गलती कर बैठता है। फिर वो एक मंत्री ही क्यों न हो?
उन्होंने कहा कि हाजीपुर के कार्यक्रम को लेकर मुकेश सहनी को समझाया गया है। उन्होंने महसूस किया है कि अगर परिवार या पार्टी का कोई सदस्य आधिकारिक तौर पर मंत्री का स्थान सरकारी कार्यक्रम में लेता है तो वो गलत है। ऐसा करना सही नहीं है। लेकिन हमने जान बूझकर ऐसा नहीं किया। मुकेश सहनी ने कहा है कि उन्हें इसके दुष्प्रभाव का अंदाजा नहीं था।
बता दें कि बिहार के मंत्री मुकेश सहानी के भाई ने एक दिन पहले मंत्री के बजाय वैशाली जिले के हाजीपुर शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लिया था। इस विपक्ष ने मुद्दा बनाया और नीतीश सरकार पर हमला बोला था। उसके बाद नीतीश कुमार की ओर से ये बयान दिया गया है।