विविध भारत

सीएम योगी ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-हम कुछ ले नहीं जा रहे

Highlights योगी ने कहा यूपी में फिल्म सिटी को नई आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम को मुंबई पहुंचे। यहां पर उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम कहीं भी कुछ नहीं ले जा रहे हैं। मुंबई फिल्म सिटी मुंबई में ही काम करेगी, यूपी में नई फिल्म सिटी को नई आवश्यकताओं के अनुसार एक नए वातावरण में विकसित किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सीएम के बारे में पूछे जाने पर यूपी के सीएम ने कहा कि वह अपने राज्य के व्यापार को कही दूर नहीं होने देंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम को मुंबई पहुंच गए। उन्होंने बुधवार को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों से मुलाकात करी। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर वे एक्सपर्ट्स से बातचीत करने मुंबई पहुंचे थे। योगी यूपी की फिल्म सिटी में मुंबई के लोग आ सकें, जुड़ सकें और यहां पर फिल्मों का काम शुरू हो इसके लिए वह डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की राय ले रहे हैं।

Updated on:
02 Dec 2020 04:56 pm
Published on:
02 Dec 2020 04:25 pm