
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का सिलसिला जारी है। देश के छह राज्यों में कोरोना संक्रमण नए सिरे से बढ़ने के संकेत मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 14,199 मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना से 83 लोगों ने दम तोड़ दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 14,199 नए केस सामने आए हैं। जबकि इलाज के बाद 9,695 लोग घर लौटे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 83 मौतें हुई हैं।
इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बए़कर 1,10,05,850 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,56,385 हो गई है। जबकि कोरोना से संक्रसिसमत 1,50,055 लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
वहीं देशभर में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 1,11,16,854 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ोतरी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।