विविध भारत

Covid -19 : 24 घंटे में कोरोना के 22,854 मरीज सामने आए, 126 की मौत

Breaking : बुधवार को कोरोना इलाज के बाद 18,100 लोग घर लौटे। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हुई।
less than 1 minute read
coronavirus
भारत में 22,42,58,293 लोगों के सैंपल टेस्ट हुए।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,854 नए केस सामने आए हैं। जबकि कोरोना का प्रभावी इलाज के बाद 18,100 लोग घर लौटे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमित 126 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,58,189

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब कोरोना मरीजों की संख्या बए़कर 1,12,85,561 हो गई है। इनमें से 1,09,38,146 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1,89,226 है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,42,58,293 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 7,78,416 सैंपल कल टेस्ट किए गए। इसी के साथ देशभर में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी जारी है।

Updated on:
11 Mar 2021 10:24 am
Published on:
11 Mar 2021 10:07 am