विविध भारत

कोरोना ने डाला रंग में भंग, इन राज्यों में सार्वजनिक होली मनाने पर पाबंदी

कोरोना का दंश ना सिर्फ महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में फैलता दिख रहा है। ऐसे में कई राज्यों की सरकारों ने सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदियां लगा दी हैं।

3 min read
Holi will not be allowed in many state

नई दिल्ली। पूरे देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के इस बार फिर चलते होली का रंग फीका पड़ने वाला है। बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे आगामी त्योहारों जैसे होली, शब-ए-बारात और ईस्टर को मद्देनजर रखते हुए सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें और इन त्योहारों पर लोगों की भीड़ एक जगह ना जुटे इसके लिए कड़ाई के साथ सख्ती बरतें। ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों ने प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

कोरोना की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के एयरपोर्ट, स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंडम टेस्ट किए जाएंगे, ताकि कोरोना पीड़ितों की पहचान हो सके। स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने एक पत्र में कहा कि हाल के दिनों में कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तेजी से बढ़ते मामले और मौतों की संख्या बढ़ोतरी होने का बाद कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा, "आने वाले त्योहारों जैसे होली, नवरात्रि, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर आदि को देखते हुए अब कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगा दी है और लोगों की भीड़ एक जगह पर ना जुटे इसके लिए कड़ाई से सख्ती बरते जाने के आदेश दिए हैं।"

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए जारी किए गए दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना काफी जरूरी है यदि ऐसा नही होता है तो परिणाम काफी बुरे साबित हो सकते हैं।

कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और हरियाणा की सरकार ने होली के जश्न पर पांबदियां लगा दी हैं।

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने लगाई पाबंदी

कोरोना संकट को देखते हुए योगी सरकार ने लोगों को होली न मनाने की सलाह दी है और इसको लेकर कड़े नियम बनाए है जिसका पालन करना जरूरी है।

मध्‍य प्रदेश और बिहार में भी बनाए गए सख्त नियम

कोरोना को रोकने के लिए मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार के साथ बिहार की नीतीश सरकार ने भी होली व अन्‍य त्‍योहारों को लेकर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं और लोगों से होली ना मनाने की अपील की है।

मुंबई और चंडीगढ़ में रहेगी ये पांबदी

इस समय कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में देखने को मिल रहे हैं। इसलिए यहां पर ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। यहां कि सरकार ने भी सार्वजनिक जगहों पर होली ना मनाने पर रोक लगा दी है।

बता दें कि पिछले दो हफ्तों में कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 47,262 नए मामले सामने आए हैं और 275 मरीजों की जान भी चली गई है। अब इस केस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,17,34,058 तक पहुंच गई है।

Updated on:
25 Mar 2021 12:22 am
Published on:
24 Mar 2021 05:59 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग