-Cyclone Nisarga Update: मौसम विभाग ( IMD Forecast ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, निसर्ग ने रुख बदला लिया है और अब मध्य प्रदेश ( MP Weather ) की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम के बाद दक्षिणी हिस्सों में इसका असर दिखेगा।-इसके साथ ही छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश ( Up Weather ) और झारखंड तथा बिहार, राजस्थान ( Rajasthan Weather ) में भी इसका प्रभाव दिखेगा।-Weather Alert: गुरुवार शाम को कई जिलों में भारी बारिश ( Heavy Rain ) हो सकती है।

नई दिल्ली।
Weather forecast महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान निसर्ग ( Cyclone Nisarga Update ) कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, निसर्ग ने रुख बदला लिया है और अब मध्य प्रदेश ( MP Weather ) की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम के बाद दक्षिणी हिस्सों में इसका असर दिखेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश ( Up Weather ) और झारखंड तथा बिहार, राजस्थान ( Rajasthan Weather ) में भी इसका प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग ( Weather Alert ) ने कहा है कि पहले इसका रुख पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों की ओर था, लेकिन अब ये दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम को कई जिलों में भारी बारिश ( Heavy Rain ) हो सकती है।
इन राज्यों में दिखेगा असर
स्काईमेट के अनुसार, तूफान निसर्ग आगे बढ़ने के साथ ही कमजोर हो गया है। यह सिस्टम इस समय मध्य प्रदेश के ऊपर है। निसर्ग के चलते राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत उत्तर भारत के भागों पर भी बादल पहुंचे हैं। यहां बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसके प्रभाव से उत्तरी महाराष्ट्र के कई जिलों और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश ( IMD Rain Forecast )
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत में बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर हल्की प्री-मॉनसून वर्षा का अनुमान है।